बर्थडे पार्टी में हुए विवाद के कारण हुआ सिक्योरिटी गार्ड विनोद पांडेय की हत्या ! जांच में जुटी पुलिस
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड शहर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित जेएमपी परिसर में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। इसी बीच बीती रात अज्ञात अपराधियों ने सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद वहां पर मौजूद अन्य लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के रजहरा गांव निवासी जंगी पांडे के पुत्र विनोद पांडे के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार अपने दलबल के साथ अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।
बाईपास रोड स्थित JMP परिसर में हुई हत्या
मेदिनीनगर के बाईपास रोड स्थित JMP परिसर में रात 11 बजे यह वारदात हुई। परिसर में तैनात गार्ड विनोद पांडे (50) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे स्कूटी से एक युवक परिसर में पहुंचा और बाद में अपने दो अन्य साथियों को बुलाया। तीनों पूरे परिसर में घूमते रहे, फिर गार्ड विनोद पांडेय को उठाकर गेट के पास ले गए और करीब से गोली मार दी। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि 15 जुलाई की रात जन्मदिन पार्टी के दौरान बर्थडे मनाने आए लोगों के साथ झड़प हुई थी। प्रारंभिक स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद के रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। ऐसे पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विनोद पांडे हत्याकांड का कारण क्या है ?
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
फिलहाल हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।




