बाइक पर बैठी महिला चक्कर खाकर गिरी, हालत गंभीर

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह चक्कर खाकर बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी किरण देवी उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि किरण देवी लातेहार जिले के बरवाडीह अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थी।

बुधवार की सुबह वह अपने गांव के ही एक व्यक्ति रविंद्र कुमार के साथ बाइक पर बैठकर बिश्रामपुर अपने घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में मेदनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा ओवर ब्रिज के पास बाइक से चक्कर खाकर वह गिर गई। इसके बाद राहगीरों के द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल महिला किरण देवी का इलाज करवा रहे हैं।

सेटल ट्रेन से गिरकर युवक घायल, हालत गंभीर

गढवा : बुधवार को सतबहिनी रेलवे स्टेशन पर सेटल ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया।जिसमे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बघमनवा गांव निवासी भरोसा रजवार (पिता- सरजू रजवार) के रूप में की गई है। घटना में युवक के पैर में गंभीर चोट आई है।घटना की सूचना मिलते ही ऊंटारी थाना प्रभारी संतोष गिरी मौके पर सक्रिय हुए और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल मझिआव भेजवाया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहरार इलाज के लिए गढ़वा अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां उसका इलाज जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!