हाथी ने 2 को कुचल कर मार डाला, 3 घायल, कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड क्षेत्र की घटना

Ranchi : कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड में हाथियों ने मंगलवार की रात एक बालक सहित दो लोगों को कुचलकर मार डाला। जयनगर के कंझियाडीह गांव में हाथियों ने रात्रि लगभग 11:30 बजे मुंशी साव के ईंट भट्ठा में युवक राजकुमार मांझी ( 30, रामनगर, फतेहपुर, बिहार) को पटकर मार दिया। वहीं मृतक की पत्नी गौरी देवी घायल हैं।

दूसरी घटना ग्राम खगराडीह, खोहापहाडी के समीप राजु साव के ईंट भट्ठा पर हुई। यहां लगभग 1 बजे रात्रि हाथियों के झुंड ने अंकुश कुमार (10 , पिता धर्मेन्द्र मांझी) को दौड़ाकर पटककर मार दिया। वहीं कारी देवी (28, पति धर्मेन्द्र मांझी) और दिलकुश कुमार (2 माह, पिता धर्मेन्द्र मांझी) घायल है। ये सभी ग्राम पकरिया, सचौल थाना हिसुआ जिला नवादा के रहने वाले हैं।

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद बुधवार की सुबह वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 25-25 हजार का मुआवजा दिया।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विकास कुमार, एसआई प्रतिक टोपनो, कृष्णदेव यादव ने सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा इलाज के लिए भेजा है।

इधर मुखिया इरफान अंसारी, रामेश्वर यादव, पंसस अशोक सिंह, महेश साव, माले जिला सचिव मो इब्राहिम ने बताया कि वन विभाग की लापरवाही से घटना हो रही है। लोगों ने बताया कि वन विभाग का रेंजर घटना होने के बाद घटना स्थल पर मुआवजा देने पहुंचता है। हाथियों को भगाने के नाम पर सिर्फ बिल बनाता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!