बाइसन के हमले से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

लातेहार:बरवाडीह थाना क्षेत्र के छिपादोहर पश्चिमी रेंज अंतर्गत गुरिकरम जंगल में जंगली बाइसन के हमले में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।यह घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है, जबकि सोमवार की शाम को परिजनों के अथक प्रयास के बाद दोनों का शव बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, मोरवाई के सोहदाग बघमनवा जंगल के दोरमा टोला निवासी शिलामनिया देवी (64 वर्ष) तथा जोड़री टोला, मोरवाई निवासी शांति कुंवर (50 वर्ष) महुआ चुनने जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली बाइसन ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि बाइसन ने दोनों महिलाओं के पेट पर जोरदार वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।घटना की सूचना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका शांति कुंवर अपने पीछे तीन पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गई हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंगलवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग एवं बरवाडीह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम में एएसआई नरेश राम, फोरेस्टर रजनीश सिंह, अखिलेश कुमार, श्रवण गुप्ता, मुकेश मिंज तथा अमृत लाल खाखा शामिल थे।अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।मंगलवार को दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया।
तत्काल सहायता के रूप में दिए गए 50-50 हजार रुपये

वन विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। तत्काल राहत के रूप में दोनों परिवारों को 50-50 हजार रुपये थाना में आश्रितों को थाना प्रभारी के समक्ष सोपा गया। वहीं, आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक मृतक के परिजनों को 3 लाख 50 हजार रुपये मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!