
बारियातू मे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की135 वां जयंती गरिमापुर्ण व हर्षोल्लास से संपन्न.
बारियातु:प्रखड मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की135 वां जयंती गरिमापुर्ण पुर्ण व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।भाजपा मंडल कार्यालय बारियातू सहित बारियातू मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई गई।
भाजपाईयों ने मनाया समरसता दिवस

सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित की।अंबेडकर जागरण मंच के बैनर तले बारिखाप कांडरका नदी के समीप जतरा टांड परिसर मे इस अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
अंबेडकर मंच द्वारा भव्य समारोह का आयोजन

इस मौके पर परियोंजना उच्च विद्यालय बारियातु से लेकर बस स्टेड,बाजार टाड,फूलसु मोड़ होते हुए समारोह स्थल तक शोभायात्रा गई।समारोह स्थल बारिखाप जतरा टांड में आदमकद अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की गई। तत्पशचात मंच पर अतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से द्वीप प्रजल्लित करके व फिता जोडकर इस समाजिक समरसता व एकजुटता का संदेश दिया गया।

इस गौरवपूर्ण कार्य मे मुख्य अतिथि समाजसेवी कन्हाई सिंह विशिष्ट अतिथि पुर्व लातेहार विधायक सह शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम थाना प्रभारी रंजन पासवान जीप सदस्य रमेश राम कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष रिगन कुमार,झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष राजेन्द्र गंझू. आयुष चिकित्सक सुरेन्द्र कुमार, डां चंदन कुमार अजय बैठा ,मुखिया केदार गंझु,शिक्षक अशोक राम अर्जुन राम सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि समाज सेवी एवं बुद्धि जीवी शामिल हुए। मंच का संचालन रामप्रीत लोहरा ने किया। इस दौरान मंचाशीन अतिथियों ने बारी बारी बाबा साहेब के जीवन के प्रेरक प्रसंग व उनके संदेश पर प्रकाश डाला।इस विशेष अवसर पर उपस्थित लातेहार पुर्व विधायक सह शिक्षा मंत्री ने बाबा साहेब का जिवन संघर्ष,सबको साथ लेकर चलने की जुनुन,संविधान निर्माण और उनके योगदान की बात कही, उन्होने कहा कि बाबा साहेब का ही देन है कि आज दलित शोषित व वंचित समुदाय के लोग भी शिक्षा के बल पर बड़े बड़े पदो पर आशीन है,उन्होने शिक्षित व नशामुक्त समाज निर्माण की बात कही।थाना प्रभारी रंजन पासवान ने कहा कि बाबा साहेब समाजिक परिवर्तन के महानायक थे,उन्होने लोगो से उनके जीवन संघर्षो से प्रेरणा लेने व उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। वहीं डॉ सुरेन्द्र कुमार ने बाबा साहेब के मुल मंत्र शिक्षित बनो ,संगठित रहो और संघर्ष करो का विस्तृत व्याख्या कर लोगो को शिक्षा पर बल दे की बात कही।मुख्य अतिथि कन्हाई सिंह ने भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जिवन संघर्ष से प्रेरणा लेने व उनके बताए मार्ग पर चलने की अपिल की।इस अवसर पर मीसिनरी गायिका निलु साहनी ग्रुप द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन के प्रेरक प्रसंग को गीत संगीत के माध्यम से जीवंत प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष कैलाश राम, उपाध्यक्ष रिगन कुमार, सचिव विजय भुइयाँ, अरुण राम, पुरण राम, अजय राम, कुलदीप राम, साकिन्द्र राम, दुलारचंद पासवान, भोला राम,राजू रामवृक्ष लोहरा, प्रविण लोहरा, उमेश लोहरा सुनील कुमार सहित समाज के बुद्धिजीवी व उपस्थित महिला पुरुष युवक युवतीयो ने अहम् भूमिका निभाया।




