
हुसैनाबाद : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जपला में नए वाहन का हुआ विधिवत पूजा
Palamu : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जपला, पलामू परिवार के लिए आज का दिन अत्यंत हर्ष और उत्साह का रहा। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए वाहन Maruti Suzuki Eeco की व्यवस्था की गई, जिसका विधिवत पूजा-अर्चना सुप्रसिद्ध हैदरनगर देवी धाम में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे और माता के चरणों में वाहन की पूजा कर विद्यार्थियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की कामना की। पूजा के उपरांत सभी ने विद्यालय की उन्नति एवं भैया-बहनों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
प्रधानाचार्य कुशजी पाण्डेय ने बताया कि इस नए वाहन के माध्यम से विद्यालय में अध्ययनरत भैया-बहनों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।
साथ ही यह पहल विद्यार्थियों की सुरक्षा और समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय सदैव अपने भैया-बहनों की सुविधा, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी इसी प्रकार निरंतर प्रयासरत रहेगा।




