
बालूमाथ में एसपी ने रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन

Latehar : बालूमाथ में बुधवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।रक्तदान शिविर में पुलिस पदाधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया और आमजनों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने रक्तदान को लेकर उत्साह दिखाया। पुलिस प्रशासन ने आमजनों से अपील की कि स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद में अपना योगदान दें।





