विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

New Delhi : विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार-विमर्श करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के दौरान जयशंकर यूक्रेन के विदेशमंत्री एंड्री सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्श करेंगे।

विदेशमंत्री जयशंकर की यात्रा के दौरान भारत के दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्रीय घटनाक्रम और साझा हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!