हुसैनाबाद में सड़क जाम, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

Palamu : पलामू जिला स्थित हुसैनाबाद के सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास जपला छतरपुर मुख्य सड़क को लोगों ने आज जाम कर दिया है.

बता दें कि बीते रात 32 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह उर्फ़ छोटू सिंह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और अपराधी बाइक से फरार हो गए. इसी घटना के विरोध में लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम किया है.

लोगों का आरोप है कि करीब 12 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक एक भी अपराधी को खोज नहीं पाई है. जाम कर रहे लोग अपराधियों की जल्द गिफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हुसैनाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छोटू सिंह कल शाम किसी काम से स्कार्पियो से पूरेन्द्र बीघा जपला दंगवार रोड गए थे.

इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!