बालू लदे 8 ट्रैक्टर जब्त, लातेहार में C.O नंदकुमार राम के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई
Latehar: एनजीटी की रोक के बावजूद लातेहार में अवैध बालू उठाव के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई की।
सीओ नंदकुमार राम के नेतृत्व में नवोदय विद्यालय जाने वाले रास्ता के पास औरंगा नदी से अवैध रूप से बालू उठाव करते हुए आठ ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। सभी जब्त ट्रैक्टरों को थाने ले जाया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान, एएसआई छत्रपाल, अंचल कर्मी एवं कई पुलिस जवान मौजूद रहे। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि कार्रवाई के दौरान संजीत कुमार, उज्ज्वल गुप्ता, सतेंद्र पासवान, शुभम गुप्ता, पंकज यादव, समृद्ध पासवान, विजय भुईयां और नागेंद्र साव के ट्रैक्टर पकड़े गए हैं। प्रशासन द्वारा जब्त वाहनों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अवैध बालू उठाव के खिलाफ प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर बालू कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
अँचलाधिकारी नंदकुमार राम ने बताया कि नवोदय विद्यालय जाने वाले रास्ता के पास औरंगा नदी से अवैध रूप से बालू उठाव करते हुए पकड़े गए आठ ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर बालू उठाव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



