बिजली करंट की चपेट में आकर बिजली मिस्त्री घायल, इलाज के बाद खतरे से बाहर
Palamu : लेसलीगंज थाना क्षेत्र के पथरही गांव निवासी बिजली मिस्त्री जयप्रकाश पासवान बीती रात बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीती रात जयप्रकाश पासवान अपने गांव में बिजली बनाने गए थे।इसी बीच अचानक वह बिजली करंट की चपेट में आकर घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है जहा इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।



