बिना हेलमेट चालकों पर सीसीटीवी की नजर, ऑनलाइन चालान शुरू

Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिले में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ फिर से सख्त कार्रवाई शुरू की गई है।सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऐसे चालकों का ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है।

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मण्डल ने बताया कि गुरुवार की दोपहर 4 बजे तक कुल 110 दुपहिया चालकों का चालान किया गया।चालान की प्रति सीधे संबंधित चालकों के मोबाइल नंबर पर भेजी जा रही है।

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार यह व्यवस्था सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जानमाल की क्षति कम करने के उद्देश्य से लागू की गई है।जिला मुख्यालय के लगभग हर चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी जिला नियंत्रण कक्ष से की जा रही है।

नियंत्रण कक्ष में परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार निगरानी करते हुए नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं।प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!