
फर्जी दस्तावेज तैयार कर अदालत में पेश करने के आरोप में साइट इंचार्ज गिरफ्तार
हेरहंज : थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसका उपयोग न्यायालय में प्रस्तुत कर लाभ लेने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, हेरहंज थाना कांड संख्या 22/26, दिनांक 22 जुलाई 2026, के तहत दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 338, 336(3), 337, 340(2) एवं 62(2)(a) के अंतर्गत कार्रवाई की गई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष कुमार उर्फ अरविंद, पिता उमाशंकर यादव, ग्राम हराजपुर, थाना मुफस्सिल, जिला मोतिहारी (बिहार) के निवासी के रूप में हुई है।
वर्तमान में वह दिनेश चंद्र अग्रवाल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंचार्ज के पद पर हेरहंज में कार्यरत था।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर अनुचित लाभ लेने का आरोप है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए 23 जुलाई 2026 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।





