भीषण गर्मी में सुख चुके कोयल नदी में बढ़ा जलस्तर, लोगों में खुशी

Palamu : बेमौसम बारिश से कोयल नदी में पानी भर गया है. इससे लोगों ने राहत की सांस ली है. मालूम हो कि पलामू की लाइफ लाइन कोयल नदी फरवरी में ही पूरी तरह सूख गयी थी। इस कारण जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सहित कोयल नदी के किनारे बसे अन्य गांवों का जलस्तर तेजी से नीचे चला गया था. लोग गंभीर जल संकट झेल रहे थे.

स्थिति इतनी खराब हो गयी थी कि लोग नदी में चुआड़ी खोदकर प्यास बुझाने पर मजबूर हो गये थे. वहीं शहरी इलाके में जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी. पानी के लिए पीएचइडी व नगर निगम प्रशासन को प्रतिदिन कोयल नदी में चैनल की खुदाई करनी पड़ती थी.

पानी के अभाव में तीन दिनों तक शहर में जलापूर्ति भी ठप हो गयी थी. ऐसी विकट स्थिति में बेमौसम बारिश वरदान साबित हुई. हालांकि पलामू जिले में बारिश नहीं हुई थी. लातेहार एवं गुमला जिले में भारी बारिश होने के कारण कोयल नदी पानी से भर गयी।

मंगलवार की सुबह कोयल नदी में पानी देख लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इधर सोमवार की दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला।आकाश में बादल छाये रहने से बारिश की उम्मीद जतायी जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!