
भूली-भटकी युवती को छिपादोहर पुलिस ने परिजनों से मिलाया
Latehar । दिनांक 27 अगस्त 2026 को भूली-भटकी आशा कुमारी (19 वर्ष), पिता दिलीप राम, ग्राम सिंगरा खुर्द, जिला पलामू, भटकते हुए छिपादोहर थाना क्षेत्र के ग्राम ओपाग निवासी राजेश्वर सिंह के घर पहुंच गई थीं। इसकी जानकारी मिलने के बाद छिपादोहर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवती की पहचान और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया।
पुलिस ने आशा कुमारी को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती के सकुशल मिलने और पुलिस की तत्परता से परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने लातेहार पुलिस एवं छिपादोहर थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।





