मनातू पुलिस की कार्रवाई : रहैया गांव से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Palamu : पलामू मनातू थाना क्षेत्र के रहैया गांव के समीप मनातू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। यह कार्रवाई मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार के नेतृत्व में की गई।पुलिस की कार्रवाई के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई, जिसके बाद उसे जब्त कर थाना लाया गया।

पुलिस द्वारा बालू के परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजातों की जांच की जा रही है।वही कागजात जांच के बाद ट्रैक्टर को चालान के लिए खनिज विभाग को पत्र लिखा जाएगा। वहीं मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी विक्की कुमार ने कहा कि पलामू एसपी का निर्देश है कि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार को पूर्ण रूप से रोका जाए। इसी को लेकर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। उन्होंने बालू माफियाओं से कहा है कि यदि मनातू थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार किया जाएगा तो कानूनी कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा।



