मनिका थाना में एसपी ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ की बैठक

बच्चों को अच्छी शिक्षा देना जरूरी है, इसके लिए प्रशासन करेगा सहयोग : एसपी

मनिका:लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने एक सराहनीय पहल करते हुए मनिका थाना परिसर में आत्मसमर्पित विभिन्न नक्सली संगठनों के पूर्व सदस्यों एवं उनके परिजनों के साथ बैठक की।इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।बैठक के दौरान एसपी ने आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिजनों को विश्वास दिलाया कि मुख्यधारा में जुड़कर जीवन यापन करने वाले लोगों को पुलिस हर कदम पर सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग भी सुनिश्चित किया जाएगा।एसपी कुमार गौरव ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है, ताकि वे सम्मानपूर्वक समाज में जीवन जी सकें।इस कार्यक्रम में मुख्यालय डीएसपी संजीव मिश्रा,मनिका अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!