
बेलवाटीकर : चाय दुकान पर हुई मारपीट, दुकानदार सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटिकर मोहल्ला में चाय दुकान पर हुई मारपीट में चाय दुकानदार सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटीकर मोहल्ला निवासी विनोद राम के पुत्र साहिल कुमार उम्र 30 वर्ष और दूसरे घायल की पहचान कांदू मोहल्ला निवासी सुनील राम के पुत्र राजन कुमार उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में घायल राजन कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम वह चाय पीने शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटिकर चौक स्थित साहिल कुमार के चाय दुकान पर गया था। इसी बीच चाय दुकान के पास चाय पीने को लेकर राजन कुमार का अमित और कार्तिक कुमार नामक युवक से उसका झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बीच अमित और कार्तिक कुमार ने राजन कुमार और चाय दुकानदार साहिल कुमार को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही टिओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार सिंह और टाइगर मोबाइल के जवान धर्मेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानून प्रक्रिया में जुट गए हैं।



