
मानसिक तनाव में आकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ला निवासी अनुज अग्रवाल की पत्नी सलोनी कुमारी उम्र 25 वर्ष ने बुधवार की दोपहर मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने सलोनी कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने सलोनी कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। परंतु परिजन सलोनी कुमारी की इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में लेकर गए है। जहां सलोनी का इलाज चल रहा है।
इस घटना के बाद से शहर थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




