मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत

Latehar : चंदवा एनएच 75 रांची डालटेनगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह लगभग 7:30 बजे लातेहार की ओर जा रही मिनी ट्रक 407 जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या JH13E-0394 ने तेज रफ्तार से बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।और मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर घटनास्थल पर ही पलट गई।

इसके साथ ही आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। और ट्रक के नीचे दबे हुए बाइक सवार लोगों को जान बचाने के लिए प्रयास में लग गए। परंतु ट्रक के नीचे से दबे हुए युवकों को नहीं बचाया जा सका।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजने के साथ ही भारी वाहन उठाने वाले हाइड्रा को भी भेजा गया। तब तक काफी लेट हो चुकी थी। और हाइड्रा से दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक को हटाने के बाद दबे हुए दोनों युवक को तत्काल राहत बचाव के लिए चंदवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान टिंकू भुइया खलारी और मिथुन भुइयां सलगी कुडू के रूप में हुई। इधर मृत घोषित होने के बाद चंदवा पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!