छतरपुर में सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी गांव के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान ठाकुरबाड़ी गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव के पुत्र राजेश कुमार यादव एवं बिरेन्द्र यादव के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक छतरपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां दोनों का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य फंटूश जायसवाल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।वही इस घटना के बाद छतरपुर थाना की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!