
मेदिनीनगर में आज सजेगी ‘एक सुरमई शाम’
दर्शकों के लिए प्रवेश रहेगा निःशुल्क
Palamu : मेदिनीनगर शहर के संगीत प्रेमियों के लिए शनिवार की शाम यादगार बनने जा रही है। गुलशन म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हॉल (टाउन हॉल), मेदिनीनगर में भव्य सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम “एक सुरमई शाम” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में दर्शकों के लिए प्रवेश पूर्णतः निशुल्क रहेगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में स्थानीय एवं बाहर से आने वाले कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को सुरों की दुनिया में ले जाएंगे।मंच पर डॉ. अनवर आलम,डॉ. सुशील पांडे,अशफाक अहमद, असफर रब्बानी,महेश जी, झलक-2026 की विजेता, अलीमा अंजुम,नौशाबा खातून,श्वेता पांडे तथा अमर सहाय अपनी प्रस्तुति देंगे।
इसके अलावा डॉ.अनवर निजाम,राजू सहित कई अन्य कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।बाहर से आने वाले अनुभवी साजिंदे अपनी शानदार वादन संगत से इस संगीत संध्या को और अधिक आकर्षक बनाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मेदिनीनगर एवं आसपास के क्षेत्र की संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में फिल्मी,सुगम,गजल तथा अन्य लोकप्रिय गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।
गुलशन म्यूजिकल ग्रुप ने आयोजकों नें मेदिनीनगर एवं आसपास के संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुरमई शाम का हिस्सा बनें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।



