भारत नेपाल सीमा पर बवाल, हिंसा में 3 की मौत, कई जिलों में लगा कर्फ्यू

Kathmandu : भारत-नेपाल सीमा के पास हिंसा में 3 व्यक्ति की मौत के बाद नेपाल के सुनसरी ज़िले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है, सहायक मुख्य ज़िला अधिकारी चेतराज बराल ने ये जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल के दक्षिणी हिस्से, सुनसरी जिले के कप्तानगंज में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसक झड़प में एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं।

इसे देखते हुए नेपाल और भारत के सीमावर्ती राज्य बिहार से लगी सीमा वाले क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव और बढ़ गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए नेपाल के सुनसरी और सिराहा जिलों सहित हिस्सों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।बता दें कि पिछले चार दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़, पथराव और पुलिस से झड़प की घटनाएं सामने आई हैं।

हालात ऐसे बन गए हैं कि सेना को सड़कों से लेकर संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए हेलिकॉप्टरों के साथ मोर्चा संभालना पड़ा।कहा जा रहा है कि हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। घायलों में प्रदर्शनकारी, स्थानीय नागरिक और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। नेपाल में जारी हिंसा को देखते हुए राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से सदियों से कायम सामाजिक, धार्मिक और जातीय सौहार्द, सहिष्णुता, आपसी मेल-मिलाप, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की अपील की है।

नेपाल के दीवानगंज में सांप्रदायिक हिंसा से चार दिनों से जारी तनाव के बीच भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। जोगबनी मुख्य सीमा पर सुरक्षा एजेंसी को नेपाल सरकार ने अलर्ट मोड में रखा है।स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने इनरवा, जनकपुर, सिरहा, गोलबाजार, लहान सहित कई शहरों में कर्फ्यू लगाया. संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ सशस्त्र पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!