कपिल का कमाल, पलामू से ढाई किलो अफीम और 33 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

United Palamu Dijital Team

Palamu : पलामू जिले में नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री रोकने को लेकर “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पलामू एसपी कपिल चौधरी के दिशा निर्देशन में सतबरवा और पांकी पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। पांकी थाना क्षेत्र से ढाई किलो अफीम के साथ पांकी और पिपराटांड़ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वहीं सतबरवा के दुबियाखाड़ इलाके से 33 किलो गांजा के साथ बिहार के दो तस्करों गिरफ्तार किया गया।

एसपी कपिल चौधरी ने गुरूवार को बताया कि ढाई किलो अफीम के साथ पांकी और पिपराटांड़ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अफीम की कीमत साढ़े 12 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

उन्होंने कहा कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि पांकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी नदी पुल के पास दो तस्कर अफीम की खरीद बिक्री करने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई। सबसे पहले पिपराटांड के शहाबुद्दीन मियां को पकड़ा गया। उसके पास से डेढ़ किलो के आसपास अफीम मिली। शहाबुद्दीन पांकी के नुरू खाड़पर के गुलाम मुस्तफा को अफीम देने जा रहा था। इसी क्रम में थोड़ी ही दूर पर शहाबुद्दीन का इंतजार कर रहे गुलाम मुस्तफा को भी पकड़ा गया और उसके पास से एक किलो अफीम बरामद की गई शहाबुद्दीन चतरा के लावालौंग इलाके से अफीम लाकर गुलाम मुस्तफा को बेचने वाला था। गुलाम मुस्तफा अफीम का खरीदार है। एसपी ने बताया कि अफीम की खरीद बिक्री में शामिल अन्य आरोपितों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई टीम में लेस्लीगंज के एसडीपीओ प्रशांत कुमार और पांकी पुलिस दल बल के साथ शामिल थे।

एसपी ने जानकारी दी कि सतबरवा के दुबियाखाड़ से 33 किलो गांजा के साथ बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान कार के बोनट और डिक्की से 45 पैकेट में 33 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया और कार को जब्त किया गया। इस संबंध में बिहार के रोहतास जिले के संजौली गांव के रहने वाले तस्कर कृष्णा राम और दिनेश राम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ओडिशा से गांजा खरीद कर बिहार जा रहे थे। कार्रवाई टीम में सतबरवा के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दलबल के साथ शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!