
मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन रोड से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के डालटनगंज रेलवे स्टेशन रोड स्थित चर्च के पास सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिला की डालटनगंज रेलवे स्टेशन के नजदीक चर्च के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही शहर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय लोगों से अज्ञात व्यक्ति के शव के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने आम लोगों से आग्रह किया है की यदि कोई भी इस अज्ञात व्यक्ति को पहचानते हैं तो इसके परिजनों को सूचना देने का कृपा करें।




