युवा कांग्रेस ने लांच किया बेहतर मेदिनीनगर कार्यक्रम

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव झारखंड सह राष्ट्रीय कोर्डिनेटर मो० गुलाम नबी के नेतृत्व में बेहतर मेदिनीनगर कार्यक्रम लॉन्च किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिमला कुमारी उपस्थित थी। गुलाम नबी ने कहा कि युवा कांग्रेस 10 जनसंकल्पों के साथ निगम के 35 वार्डों में जायेगी।

ये है 10 जनसंकल्प

1) जल जमाव, और सीवर की समस्या से निजात दिलाना।
2) कूड़ा प्रबंधन और साफ- सफ़ाई में सुधार करवाना।
3) नियमित पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान करवाना।
4) निगम के टूटी गलियों की मरम्मत एवं सड़क चौड़ीकरण।
5) शहर के प्रमुख चौक–चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी सुचारू रूप चालू की जाए। ताकि अपराधों पर नियंत्रण एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
6) बाजार एवं धार्मिक स्थल के आसपास पार्किंग व्यवस्था करवाना।
7) निगम स्तर पर स्वास्थ्य एवं शिक्षा की निःशुल्क उपलब्धता लागू करना।
8) जहाँ स्ट्रीट लाइट न हो वहां लगवाना एवं खराब को मरम्मत करवाना।
9) रेहड़ी- फुटपाथ वालों के लिए स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू करवाना।
10) ऑटो रिक्शा के जगह जगह पर स्टेन बनवाना और वहां बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी एवं शौचालय बनवाना।

जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर किया जाएगा संवाद

इन मुद्दों के साथ निगम के 35 वार्डों में जाकर जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर संवाद कर निगम और सरकार से हल करायेंगे, तभी बेहतर मेदिनीनगर बनाया जा सकता है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बेहतर मेदिनीनगर बनाने के लिए मै हर संभव युवा कांग्रेस के साथियों को साथ दूँगी।

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुन्ना खान, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मणिकांत सिंह, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुधीर पासवान, जिला उपाध्यक्ष- सतेंद्र सिंह,जिला महासचिव अभिषेक तिवारी, धनन्जय पाठक, जितेंद्र कमलापुरी, गोपाल शर्मा, NSUI जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मुबारक हुसैन आदि लोग उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!