रक्षासूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन, अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

Latehar : वनवासी कल्याण केंद्र, लातेहार नगर समिति द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रक्षासूत्र बांधकर पर्व मनाया गया। डॉ. चंदन सिंह की अध्यक्षता में नगर समिति की महिलाओं ने उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव एवं लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. चंदन सिंह ने पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की कार्यशैली एवं जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लातेहार पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व समाज में आपसी विश्वास, भाईचारे और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

इस अवसर पर वनवासी कल्याण केंद्र नगर समिति के मुख्य संरक्षक राजेन्द्र पासवान एवं संरक्षक मोती प्रसाद सोनी सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीकर जी, विवेकानन्द गुप्ता, सुकन्या देवी, सदस्य रिशा देवी, देवंती देवी, अंकिता कुमारी, रेणु देवी, उषा देवी, सितारा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!