रांची में संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका, पुलिस जांच में जुटी

रांची में संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका, पुलिस जांच में जुटी

ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पर मंगलवार देररात पेट्रोल बम फेंकने से सनसनी फैल गई। बताया गया है दो संदिग्धों ने सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर फेंका। दोनों बोतल कार्यालय की बाउंड्री से ठीक पहले गिरीं।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि जानकारी मिलते ही शुरू कर दी गई है। इस घटना में दो युवक हैं। जांच में एफएसएल सहित कई टीमों को लगाया गया है। घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद है। इससे अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

यह सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ आज आरएसएस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!