राजकीय सम्मान के साथ होगा दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंत्येष्टि, सरकार ने जारी किया आदेश

रांची : नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ करने को लेकर झारखंड सरकार ने आदेश जारी किया है।

झारखण्ड सरकार, मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के विशेष कार्य पदाधिकारी अखलेश कुमार सिन्हा द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि सुदिव्य कुमार, मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार का निधन दिनांक 06.09.2026 को प्रातः में मर्सी अस्पताल, गिरिडीह में हो गया है।

उपायुक्त, गिरिडीह द्वारा सूचित किया गया है कि दिवंगत माननीय मंत्री की अंत्येष्टि आज दिनांक 06.09.2026 को अपराह्न 03:30 बजे गिरिडीह जिला स्थित उसरी नदी- हरसिंहरायडीह शमशान घाट में किया जाना है। दिवंगत मंत्री की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।

जारी पत्र में कहा गया है कि दिवंगत माननीय मंत्री की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ करने हेतु आवश्यक कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करने की कृपा की जाय।

इस पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, संयुक्त सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय, पुलिस महानिदेशक, प्रमण्डलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रण्मडल, हजारीबाग, पुलिस उप महानिरीक्षक, बोकारो रेंज को भेज दी गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!