तरहसी में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के छेचानी गांव में शनिवार की रात कृष्ण जन्माष्टमी पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए निकाले जा रहे जुलूस के दौरान विवाद हो गया. इस घटना में चिल्हो गांव निवासी 25 वर्षीय चंदन साव की मौत हो गयी।

ग्रामीणों के अनुसार, जुलूस में नवयुवकों की संख्या अधिक थी. इनमें कुछ युवक शराब के नशे में थे. इसी दौरान जुलूस में शामिल चंदन साव का छेचानी गांव के युवकों के साथ डांस करने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. आरोप है कि युवकों ने चंदन की बेरहमी से पिटाई कर दी।बताया गया कि मारपीट के बाद चंदन जान बचाने के लिए जुलूस से भागने लगा. इसी क्रम में वह कुएं में गिर गया. लोगों ने समझा कि चंदन वहां से भाग गया है. जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने करीब 12 बजे उसकी खोजबीन शुरू की।

कुएं में मिला शव


परिजन उस स्थान पर पहुंचे, जहां विवाद हुआ था।आसपास खोजबीन के दौरान चंदन की एक चप्पल मिली. इसके बाद चप्पल के निशानदेही पर खोजबीन की गयी, तो उसका शव एक कुएं में मिला. परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस चंदन को तरहसी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार, मृतक और जुलूस में शामिल युवक कानू साव समाज से आते हैं और सभी एक-दूसरे के रिश्तेदार बताए जाते हैं. इस मामले में भुक्तभोगी परिवार की ओर से थाना में किसी के खिलाफ आवेदन नहीं दिया गया है. हालांकि, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!