
झारखंड के लोकप्रिय मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से दुखी और मर्माहत हूं : रवि डे
Latehar : समाजसेवी रवि कुमार डे ने झारखंड सरकार के लोकप्रिय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। वे एक मृदुभाषी, मिलनसार एवं जनप्रिय नेता थे। झारखंड सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाए रखी और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी।
रवि कुमार डे ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।




