
रामगढ़ : एक्सीडेंट में 2 युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Palamu : पलामू जिला स्थित रामगढ़ में शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के क्रम में एक और युवक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल और मृत युवकों के परिजनों का पता लगाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है।




