
लातेहार जिले के उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार ने किया पदभार ग्रहण
लातेहार: जिले के 27 वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार ने पदभार ग्रहण किया।उपायुक्त ने कहा की लातेहार ज़िले में विकास योजनाओं में तेजी लाते हुए उन्हें धरातल पर सफल रूप प्रदान करना पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह ज़िले की बेहतरी एवं आमजनों के कल्याण के लिए सदैव तत्परता से कार्य करेंगे।



