
दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 40 वर्षीय व्यक्ति घायल,हालत गंभीर
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के कोल्हुआ किसैनी गांव निवासी राजमोहन भुइयां उम्र 40 वर्ष बीती रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि राजमोहन भुइयां शनिवार की शाम किसी काम से पाटन गए हुए थे। उधर से शाम करीब 7:00 बजे घर लौटने के क्रम में रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर राजमोहन भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल राजमोहन भुइयां को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।



