लातेहार पुलिस ने 752 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

चिलम सहित नशे के सामान बरामद

Latehar : विगत कुछ दिनों से लातेहार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर युवकों द्वारा गांजा की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसी क्रम में 19 अगस्त 2026 को लातेहार थाना प्रभारी को गुप्तचर के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लातेहार रेलवे स्टेशन से गांजा लेकर तरवाडीह की ओर जाने वाला है।

सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने लातेहार रेलवे स्टेशन पार्किंग के समीप चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान महादेव प्रसाद गुप्ता (38), पिता कृष्णा देव प्रसाद, निवासी घांसी टोला, तरवाडीह, थाना एवं जिला लातेहार को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 752 ग्राम गांजा, 61 पीस चिलम रोल, 55 पीस चिलम श्राइस रोल, 22 पीस चिलम, तीन प्लास्टिक पाउच में चिलम गिट्टी, दो बंडल प्लास्टिक पाउच तथा एक हरा लाइटर बरामद किया गया। पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, लातेहार थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिन्हा, रामाकांत गुप्ता, शशि कुमार, राजा दिलावर तथा सहायक पुलिस के जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!