लातेहार में बनेगा हाई परफॉर्मेंस सेंटर, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिए निर्देश

Latehar : मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार, सुदिव्य कुमार का लातेहार परिसदन में आगमन हुआ।

इस दौरान उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। जिसके पश्चात माननीय मंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इस दौरान मंत्री ने जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए लातेहार के भूसुर पंचायत में प्रमंडल स्तरीय 25 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल के हाई परफॉर्मेंस सेंटर (High Performance Centre-HPC) के निर्माण का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि इस केंद्र के लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग खेल विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे जिले एवं प्रमंडल के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं मिल सकें।इसके साथ ही उन्होंने फोर कोर्ट वाले आधुनिक बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर खेल अधोसंरचना उपलब्ध हो सके।

मंत्री ने खेल सुविधाओं के विस्तार पर बल देते हुए खेल विभाग एवं जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के माध्यम से जिले में एथेलेटिक्स फुटबॉल ग्राउंड निर्माण हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजने का निर्देश भी दिया।मंत्री ने कहा कि नेतरहाट झारखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल है। उन्होंने नेतरहाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित विकास कार्यों में तेजी लाने तथा पर्यटन सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक आकर्षित हों और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन हो सके।


उपायुक्त संदीप कुमार ने मंत्री को जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराते हुए निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!