लेसलीगंज: युवती की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

Palamu : पलामू में चर्चित युवती की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त अगस्त कुमार महतो को गिरफ्तार किया है।

यह मामला लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 83/26 से जुड़ा है, जो 26 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2)(a) और 103(1) के तहत दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, मृतका के संबंध में आपत्तिजनक फोटो प्रसारित कर उसकी बदनामी किए जाने से वह मानसिक रूप से आहत थी। इसी विवाद के दौरान उसके पिता द्वारा उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी शुरू की।अनुसंधान और छापामारी के दौरान पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अगस्त कुमार महतो, निवासी ग्राम लोहरा, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर जब्त कर ली गई है।पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

हत्या का साजिश रचने वाला एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!