
लेस्लीगंज : तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की टेंपो से गिरकर मौत
Palamu : Palamu जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के भकासी गांव निवासी बालेस्वर भुईया के पुत्र बीरेंद्र भुईया की सड़क हादसे में मौत हो गईं।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की शुक्रवार की रात बीरेंद्र भुईया टेंपो पर सवार होकर अपने रिश्तेदारो के साथ तिलक समारोह में शामिल होने सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव जा रहा था।

इसी बीच रास्ते में सदर थाना क्षेत्र के जोरकट गांव के समीप टेम्पू सामने से आ रही बाइक को बचाने में अचानक अनियंत्रित हो गया।जिसके बाद बीरेंद्र भुईया गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना के सूचना के बाद अस्पताल पुलिस चौकी की टीम शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है।जहाँ अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौप दिया जायेगा।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




