
लेस्लीगंज : फांसी के फंदे से लटका महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : लेसलीगंज थाना क्षेत्र के दारूडीह भंडार टोला निवासी मनोज चंद्रवंशी की पत्नी किरण देवी की संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव पाया गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी लेसलीगंज थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।
मृतक के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




