लेस्लीगंज : ससुराल में अज्ञात लोगों ने की युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

Palamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुरुबार गांव निवासी 30 वर्षीय साबिर अंसारी को बुधवार की रात कुंदरी गांव ससुराल में अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल साबिर अंसारी को इलाज के लिए लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के क्रम में गुरुवार की शाम उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है और घर का माहौल गमगीन बना हुआ है।परिजनों के अनुसार साबिर अंसारी ने वर्ष 2018 में प्रेम प्रसंग में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुन्दरी गांव की एक युवती से शादी किया था। बताया गया कि बुधवार को वह अपने ससुराल कुन्दरी गांव गया हुआ था।इस दौरान वह ससुराल में घूमने निकला था। इसी बीच अज्ञात चार युवकों ने उसे घेर कर लाठी डंडे से पीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।मारपीट में घायल होने के बाद साबिर की तबीयत बिगड़ने लगी।जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान गुरुवार की शाम उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। फिलहाल लेस्लीगंज पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!