वज्रपात की चपेट में आकर महिला घायल, हालत गंभीर
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी सुदामा चौधरी की पत्नी मंजू देवी उम्र 35 वर्ष गुरुवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर बारिश हो रहा था। मंजू देवी आंगन में कुछ काम कर रही थी। इस बीच अचानक वज्रपात की चपेट में आकर मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घर के सभी सदस्य रोने बिलखने लगे।घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल मंजू देवी को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी मंजू देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।




