
वज्रपात से पशु की मौत, मुआवजे की मांग
Latehar: बारियातू थाना क्षेत्र के डाढा पंचायत अंतर्गत ग्राम पुकचू स्थित मांडर टोला में सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक गर्भवती गाय की मौत हो गयी।
घटना में पीड़िता को करीब बीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़िता मंगरी देवी पति स्व0 मघवा उराँव ने बताया कि वह घर के पास अपनी गाय चरा रही थी।इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गयी। बारिश के बीच हुई वज्रपात की चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गयी।
पीड़िता ने बताया कि दुधारू गाय ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन थी। उन्होंने प्रशासन से आपदा राहत के तहत उचित मुआवजे की मांग की है।




