वरिष्ठ पत्रकार अवधेश शुक्ला की माता साबित्री देवी का निधन

पलामू :।वरिष्ठ पत्रकार अवधेश शुक्ला की माता सावित्री देवी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।रविवार की सुबह अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारों में शोक व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज कराया जा रहा था। काफी उपचार के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने बारालोटा भवानीनगर मेदिनीनगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।अंतिम संस्कार डाल्टनगंज स्थित पंपु कल कोयल नदी के तट पर रविवार को किया जायगा।

उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।साबित्री देवी के पति स्वर्गीय राघव शुक्ला सदर अस्पताल, डाल्टनगंज के सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक थे। गत वर्ष 2025 में उनका निधन हो गया था

।साबित्री देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके दो पुत्र, एक पुत्री तथा पोता-पोती हैं।उनके निधन से परिवार के साथ-साथ परिचितों और शुभचिंतकों में भी शोक व्याप्त है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!