
विनीत तिवारी हत्याकांड का अभियुक्त प्रशांत तिवारी उत्तरप्रदेश के झांसी से गिरफ्तार, पलामू एसपी ने की जानकारी
Palamu : विनित तिवारी हत्याकांड के संदर्भ में दर्ज शहर थाना काण्ड संख्या-141/2026 दिनांक-26.04.2026, धारा 140 (1)/140 (2)/140 (3)/61 (2) बी०एन०एस० दिनांक 25.4.2026 के वांछित अभियुक्त प्रशांत तिवारी, उम्र 26 वर्ष, पिता कौशल किशोर तिवारी, पता- बड़कागांव पो० रजवाडीह थाना सदर जिला पलामू को पुलिस अधीक्षक, पलामू द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा झांसी, उत्तर प्रदेश से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जिसने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया है एवं इस काण्ड में अन्य सहयोगी अपराधर्मीयों की संलिप्तता की बात बताया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पत्ता :-
प्रशांत तिवारी, उम्र 26 वर्ष, पिता कौशल किशोर तिवारी, पता-बड़कागांव पो० रजवाडीह थाना सदर जिला पलामू ।
छापामारी दल में शामिल : पलामू पुलिस
बरामद समानों की विवरणी –
सैमसंग कम्पनी का एंडरॉयड मोबाईल, एस०बी०आई का ए०टी०एम० कार्ड,
अपराधिक इतिहास :-
शहर थाना कांड सं०-319/2024, दिनांक 06.09.2024, धारा-140 (3)/3(5) बी०एन०एस०
छापेमारी दल में शामिल : पलामू पुलिस




