विश्व पारा तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले दो खिलाड़ी सम्मानित

Ranchi : चेक रिपब्लिक में 27 जून से 5 जुलाई तक आयोजित विश्व पारा तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ी विजय सुंडी और उनके कोच महर्षि महेंद्र सिकुं को शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया।

आयोजित सम्मान समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन प्रकाश और अन्य पदाधिकारियों ने विजय सुंडी और महर्षि महेंद्र सिकुं को पुष्पगुच्छ, शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नितिन प्रकाश ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद विजय सुंडी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग होने के बावजूद इस स्तर की उपलब्धि हासिल करना प्रेरणादायक है और युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन प्रत्येक वर्ष खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित करता है, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है और जिले में पदक विजेताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

समारोह में महासचिव अजय नायक सहित विकास शर्मा, धर्मवीर पासवान, मानकी कुदादा, गंगाधर नाग, अर्जुन महाकुड, विमल विरुवा, अर्जुन बानरा, वैगो पुरती और गुरु चरण कुदादा मौजूद थे। इसके अलावा विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अभिभावक और खेल प्रेमी भी समारोह में शामिल हुए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!