MMCH का भाकपा की टीम ने रात्रि में किया निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़कें

अस्पताल अधीक्षक एवं पलामू सिविल सर्जन कमीशन खाने में है मस्त , मैरिज है त्रस्त – रूचिर तिवारी

Palamu : भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने डालटेनगंज एमएससीएम अस्पताल का अर्ध रात्रि में औचक निरीक्षण किया। जहां पर अस्पताल में भर्ती मरीज से मुलाकात किया एवं ग्राम सिक्की से आए हुए मरीज भवानी सिंह का कुशल समाचार जाना जांच के क्रम में श्री तिवारी ने यह पाया कि इमरजेंसी वार्ड में भी मरीज के बेड पर गद्दे नहीं है पलामू जिला का लाइफ लाइन अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है।

अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है इमरजेंसी एवं आईसीयू वार्ड में भी जाले लटक रहे हैं और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।अस्पताल कर्मियों से जिला सचिव श्री तिवारी ने पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में बेड पर गद्दे आ जाएंगे। रात्रि सेवा में इमरजेंसी ड्यूटी में तीन डॉक्टरों की टीम बैठने के जगह पर जूनियर डॉक्टर बैठे रहते हैं और कोई गंभीर मरीज के आने पर फोन से पूछ कर दवा लिखते हैं। अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट केवल अपने चेंबर में बैठकर दवा पर कमीशन लेने का जुगाड़ करते रहते हैं और पलामू के सिविल सर्जन कहते हैं कि मुझे एम एम सीएम अस्पताल से कोई मतलब नहीं है वह केवल जिले में संचालित गैर कानूनी रूप से प्राइवेट अस्पतालों से हर महीने उगाही करने में लगे हुए हैं।

ऐसी स्थिति में पलामू जिले के एकमात्र गरीब मध्यम वर्ग का लाइफ लाइन अस्पताल भगवान भरोसे चल रहा है और यह रेफर अस्पताल बनकर रह गया है। जिले के पलामू उपायुक्त इस पर संज्ञान में और अस्पताल में सीनियर डॉक्टरों को विधिवत बैठने की गारंटी करें तथा अस्पताल के चरमराई व्यवस्था को दुरुस्त करें। अस्पताल निरीक्षण में किसान नेता रामराज तिवारी, सोनू अहमद, शंकर चंद्रवंशी, बंशीधर त्रिवेदी, जितेंद्र सिंह शहीत कई लोग थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!