शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, भर्ती
Palamu : रामगढ़ थाना क्षेत्र के ढुलुआ गांव निवासी छोटू यादव के पुत्र संजय यादव उम्र 35 वर्ष बीती रात शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।




