शाहपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना, मजदूर गंभीर रूप से घायल
मेदिनीनगर।पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ीबीर निवासी नशरु अंसारी गुरुवार की रात करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के संबंध में बताया गया कि नशरु अंसारी मजदूरी कर मेदिनी नगर से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान शाहपुर पेट्रोल पंप के पास एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।




