
श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न
Latehar :श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक संरक्षक विनोद कुमार साहू की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में आयोजित की गयी।
बैठक में मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सांसद के रूप मे शपथ लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी और सांसद श्री राम को बधाई दी गयी।बैठक में राज्यसभा सांसद के योगदानों की चर्चा की गयी।
इसके अलावा बैठक में मंदिर विकास एवं अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।मंदिर के उपरी तल्ले के आंगन और सीढि़यों पर शेड बनाने का निर्णय लिया गया।बताया गया कि बारिस और धूप के दिनों में शेड नहीं रहने से काफी परेशानी होती है।बैठक में नीचे के हॉल में मंच पर स्थायी फ्रेम बनाने का निर्णय लिया, ताकि दशहरा एवं अन्य पूजा अवसरों पर सुरक्षा के लिए पर्दा लगाया जा सके।बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को ले कर भी विचार विमर्श किया गया।पूजा के पहले से सभी सदस्यों से वार्षिक सहयोग राशि समिति में जमा करने की अपील की गयी।इसके अलावा बैठक में सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गयी।मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मंदिर के विकास में पूरे नगर वासियो का सहयोग आवश्यक है।बैठक में मासिक दानपात्र खोला गया और देनदारियों का निपटारा किया।
बैठक में संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, दीपक विश्वकर्मा, पंकज कुमार, आकाश जायसवाल, धनेश्वर प्रसाद व परितोष ठाकुर आदि मौजूद थे।





