
सिलाई मशीन चलाना सीख रहीं हैं एसवीएम की छात्राएं
लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर में बालिका शिक्षा विभाग के अंतर्गत छात्राओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शनिवार, 4 जुलाई 2026 को कक्षा नवम (ब) की 35 छात्राओं को कौशल विकास योजना के तहत आचार्या नीलम कुमारी ने सिलाई मशीन चलाने एवं उसके रखरखाव की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं से स्वयं सिलाई मशीन भी चलवाई गई तथा उन्हें अपने घर के कपड़े सिलने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता तथा स्वरोजगार की भावना का विकास करना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी सोच के अनुरूप यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, ताकि छात्राएं व्यवहारिक कौशल सीखकर भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।





